फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू एयरपोर्ट के नए टर्मिनल तक सतवारी चौक से होगा एलिवेटेड कॉरिडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू एयरपोर्ट के नए टर्मिनल तक सतवारी चौक से एलिवेटेड कॉरिडोर होगा। यह नए एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण कार्य में तेजी के लिए एनएचआईए की ओर से तैयार किया जाएगा। यह जानकारी एनएचआईए के अधिकारियों ने मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर की ओर नए टर्मिनल के भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में दी।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि 947 कनाल जमीन नए टर्मिनल के लिए चिह्नित की गई है। इसे जल्द ही एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंपा जाएगा। 877 कनाल जमीन पशुपालन विभाग की है जिसे अधिग्रहीत कर लिया गया है। डीसी जम्मू अंशुल गर्ग ने बताया कि 144 कनाल भूमि पशुपालन विभाग को नगरोटा के पास आवंटित की गई है ताकि वह अपने कार्यालय व पोल्ट्री को वहां शिफ्ट कर सकें। इस बीच मंडलायुक्त ने दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे के तहत सतवारी से चौथे पुल के स्ट्रेच की प्रगति की भी समीक्षा की।
ज्यूल थियेटर की जगह अब होगा शॉपिंग कांप्लेक्स
जम्मू। दो दशक से बंद पड़े ज्यूल होटल व थियेटर की जगह अब शॉपिंग कांप्लेक्स बनेगा। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर की अध्यक्षता में मंगलवार को अर्बन ट्रांसपोर्ट इनवायरोमेंट इम्प्रूवमेंट कमेटी (यूटीईआईसी) की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। इस मल्टी पर्पस शॉपिंग कांप्लेक्स में दो बेसमेंट पार्किंग के लिए होगा। भूतल के साथ चार मंजिला इस कांप्लेक्स में व्यावसायिक हॉल बनाए जाएंगे। परिसर में कुछ पुराने ढांचे को गिराने की भी अनुमति दी गई। इस बीच भवन निर्माण के लिए यूटीईआईसी की अनुमति की बाध्यता को भी समाप्त कर दिया गया। नए भवन उपनियम के अनुसार यह पहले ही कश्मीर संभाग में खत्म कर दिया गया है। बैठक में नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पंकज मगोत्रा, एसएसपी ट्रैफिक कौशल शर्मा, मुख्य नगर नियोजक अनिल रैना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें