जम्मू। त्रिकुटा नगर पुलिस ने 13 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान संजय कुमार निवासी राजीव नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने राजीव नगर में गश्त के दौरान एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर इसके पास से 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।