फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरने से मामा-भांजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। स्वांखा मोड़ के पास सोमवार की रात दर्दनाक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से जा रहे थे स्वांखा मोड़ (छनी मनाहसा) में एक पुली के पास उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत नहर में गिर गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।
विज्ञापन

उनकी पहचान आशु चौधरी (30) पुत्र अशोक चौधरी निवासी स्वांखा मोड़ के रूप में हुई। जबकि भांजे की पहचान हरमान चौधरी (12) पुत्र मुकेश चौधरी के रूप में हुई। काफी देर के बाद लोगों को इसकी जानकारी मिली। क्षेत्र के लोगों ने दोनों को विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल पहुंचाया। इन दोनों को विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। इस संबंध में थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और तहकीकात शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें