फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में दो ट्रकों की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक से जम्मू की ओर जाते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक ट्रक की टक्कर हो गई है। इसमें मोटरसाइकिल सवार को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि इसमें एक बड़ा हादसा टल गया है।
विज्ञापन

सिडको चौक से पुरमंडल मोड़ तक सड़क के किनारे कई ट्रक खड़े रहते हैं। शनिवार देर शाम को एक ट्रक तेज गति से बाड़ी ब्राह्मणा से जम्मू की ओर जा रहा था। पुरमंडल मोड़ पुल से पहले एक निजी अस्पताल के पास पहुंचने पर उसके आगे दो मोटरसाइकिल सवार जा रहे थे, जिसमें से एक नीचे गिर गया और पीछे से तीव्र गति में आ रहे ट्रक ने उनको बचाने के लिए सड़क के किनारे खड़े ट्रक में अपना ट्रक टकरा दिया। इससे दोनों ट्रकों को नुकसान हुआ है। हालांकि चालक की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया है। मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें