फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बारिश, और दिन में खिली तेज धूप

विज्ञापन
रगवाल में मौसम साफ होने पर अपनी सरसों की फसल की जांच करता किसान
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र में शुक्रवार रात को बारिश के साथ ओले गिरने से किसानों में मायूसी छा गई। उन्हें गेहूं फसल की चिंता सताने लगी। हालांकि ओले इतने ज्यादा तो नहीं गिरे, लेकिन किसानों की रात की नींद खराब हो गई। सुबह मौसम साफ होते ही किसानों ने खेतों में जाकर फसल की जांच की। किसानों का कहना था कि गेहूं की फसल को तो कोई खास नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सरसों की फसल को बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर किसानों ने चिंता जताई है। वहीं रात को हुई बारिश से गली मोहल्लों की कच्ची सड़कें बारिश के पानी से भर गईं और हर तरफ कीचड़ नजर आया। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। शनिवार सुबह मौसम में बदलाव के साथ क्षेत्र में तेज धूप खिली, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें