फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से चपेट में आया टिप्पर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। क्षेत्र के गांव गंगीथ के नजदीक रविवार को एक टिप्पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसमें आग लग गई। परिणामस्वरूप टिप्पर चालक की करंट लगने से मौत हो गई। उसकी पहचान नरेश कुमार (35) पुत्र राम लाल निवासी खुआड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार उक्त क्षेत्र में मिट्टी का काम चल रहा है। नरेश कुमार ने मिट्टी गिराने के लिए टिप्पर का हाइड्रालिक ऊपर उठाया तो ऊपर से हाईटेंशन लाइन से टिप्पर टच हो गया। टिप्पर के टच होते ही शॉर्ट सर्किट हो गया और टिप्पर में आग लग ई। साथ ही चालक को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घगवाल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें