फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा के ​​सडको चौक पर हुए हादसे में ट्रक के नीचे फंसी बाइक।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक हादसों का चौक बनता जा रहा है। यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ रहा है। दो दिन पहले ही दो युवाओं की मौत मोटरसाइकिल दुर्घटना में हो गई थी। मंगलवार को भी एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल और ट्रक की भिड़ंत में मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बूटा राम पुत्र धन्नू राम निवासी गो ब्राह्मण मोटरसाइकिल से जम्मू की तरफ जा रहा था। दूसरी ओर से ट्रक नंबर जेके 02 एयू 6569 आ रहा था। अचानक से चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार ट्रक के नीचे आ गया और उसकी टांग बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे तत्काल श्री ओम अस्पताल में लाया गया। वहां से जीएमसी जम्मू के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें