रामबन। जिले के मगरकोट इलाके में रविवार दोपहर को तेज रफ्तार ट्रक ने टैंपो सहित चार वाहनों को टक्कर मारी। इस दुर्घटना में कार में सवार पिता और बेटी की मौत हो गई। जबकि, अन्य वाहनों में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार ट्रक (एचपी 38एफ-6278) जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था। इस दौरान मगरकोट में विपरीत दिशा से आ रहे टैंपो (जेके01 डब्ल्यू-3416) को पहले ट्रक ने टक्कर मारी। इसके बाद ऑल्टो कार (जेके13 ई-8524), क्वालिस (जेके0जी-6723) और एक टाटा सूमो (जेके 19-1270) को भी टक्कर मारी। ट्रक की टक्कर से ऑल्टो पलट गई और उसमें सवार पिता और बेटी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान त्राल कुलगाम निवासी जतिंदर सिंह (35) और उसकी 4 साल की बेटी नरदीप कौर के रूप में हुई है।
जबकि, चारों वाहनों में सत्राल कुलगाम निवासी जतिंदर सिंह की पत्नी रणवीर कौर, ऊना हिमाचल प्रदेश निवासी जसविंदर सिंह, भगवान दास पुत्र रवेला निवासी हलवागन रामसू, वसीम अहमद पुत्र समीउल्ला निवासी पट्टन बारामूला, ताज दीन पुत्र नूर दीन निवासी अमीर नगर डोडा, राफिया बानो पुत्री नूर दीन निवासी अमीर नगर डोडा, मोहम्मद अशरफ और उसकी पत्नी शमीमा बानो निवासी नूराबाद डोडा को इलाज के लिए पीएचसी रामसू में भर्ती कराया गया है।
जहां, हालत में सुधार न होने पर रणवीर कौर और जसविंदर सिंह को बनिहाल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वाहनों को टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी रामबन पीडी नित्या ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ यात्री घायल हुए हैं। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक को पकड़ने के लिए डीएसपी बनिहाल के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस दल का गठन किया गया है।
रामबन के मगरकोट में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए वाहन- फोटो : UDHAMPUR
रामबन के मगरकोट में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए वाहन- फोटो : UDHAMPUR