जम्मू। शहर में जीजीएम सांइस कॉलेज के बाहर देर रात हुए सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हुए हैं। नवाबाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। घायलों का जीएमसी में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार को वीरवार देर रात साढ़े दस बजे कॉलेज के सामने अंधेरे में सड़क पर पड़े गड्ढे में स्कूटी का टायर आने से वह अनियंत्रित हो कर गिर गई। हादसे में स्कूटी स्वार दंपती और उनके दोनों बच्चे भी गिर गए। इस दौरान पीछे से आए ट्राले ने महिला को रौंद दिया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुरुष सहित दो बच्चे घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान भी नहीं हो पाई है। नवाबाद पुलिस थाने के एसएचओ विजय शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। बताया कि घायलों का जीएमसी जम्मू में उपचार जारी है।