सांबा। कस्बे के मुर्गा मार्केट मोहल्ले में पानी की किल्लत होने से लोगों में रोष है। वीरवार को लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एडीसी सूरम चंद शर्मा के आश्वासन पर शांत हुए।
रिशु गुप्ता, सुरेंद्र काटल, संदीप सिंह, नीलू, हरीश बाबा ने कहा कि उनके मोहल्ले में दो माह से छह व सात दिनों बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस बाबत जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत भी कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसकी वजह से लोग परेशान हैं। संवाद