फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलायं मंडाल से आ रही तेज रफ्तार मेटाडोर पलटी, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सैन्य अस्पताल सतवारी के पास तेज रफ्तार मेटाडोर के पलटने से चालक और सह चालक सहित छह लोग घायल हुए हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलाें को जीएमसी पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर के समय फलायं मंडाल की ओर से सतवारी आ रही तेज रफ्तार मेटाडोर अनियंत्रित हो कर सैन्य अस्पताल के पास बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक और सह चालक समेत छह लोग घायल हुए हैं। हादसा होने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और जीएमसी पहुंचाया। हादसे के समय मेटाडोर में छह ही लोग सवार थे। घायलों की पहचान केवल कुमार निवासी मकवाल, पुरुषोत्तम कुमार निवासी मंडल, नीना शर्मा निवासी गाढीगढ़, भरमौरी लाल और बबली देवी दोनों निवासी डोडा व आशा देवी निवासी मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें