दोमाना। अखनूर रोड स्थित बरनाई इलाके में कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उसे जीएमसी पहुंचाया, जहां उपचार जारी है। घायल की पहचान बाल कृष्ण पुत्र विशंभर दास निवासी गजयसिंह पुरा के रूप में हुई है।
बुधवार दोपहर दो बजे जम्मू से अखनूर की ओर जा रही कार (जेके 02 बीडब्ल्यू 5758) ने स्कूटी (जेके 02टी8901) को टक्कर मार दी। हादसे में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी जम्मू में पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।