जम्मू। एंटी करप्शन ब्यूरो ने डोडा जिले के जूनियर इंजीनियर अरशद अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जबकि बीडीओ चांगा और ग्राम रोजगार सेवक के खिलाफ रिश्वत मांगने का केस दर्ज किया है।
एसीबी के पास शिकायत आई थी कि बीडीओ चांगा आसिफ अहमद चंडेल, ग्राम रोजगार सेवक मंसूर अहमद और जूनियर इंजीनियर अरशद अमीन मनरेगा के तहत फाइनल पेमेंट करने के लिए रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायतकर्ता ने जब बीडीओ आसिफ चंडेल से पेमेंट जारी करने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि पहले ग्राम सेवक से बात करें और फिर जूनियर इंजीनियर से। ग्राम सेवक ने 12 हजार रिश्वत मांगी और जूनियर इंजीनियर ने 17 हजार रुपये की मांग की। ग्रम सेवक ने 10 हजार रुपये लेकर भी शिकायकर्ता को पेमेंट जारी नहीं की। 26 जुलाई को एसीबी ने केस दर्ज कर लिया। 27 जुलाई को एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी जेई को 17 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। जबकि ग्राम सेवक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में एसीबी कई जगहों पर छापा मार रही है।