फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुखरनी के मोहल्ला सरदाला के पास दिखे तीन संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिला की पंचायत मललां के गांव पुखरनी के मोहल्ला सरदाला वार्ड-छह के पास जंगल में तीन घुसपैठिये देखे गए हैं। मोहल्ला सरदाला सुंदरबनी से मात्र दो ढाई किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह वही तीन घुसपैठिए हैं, जिनको खौड़ के जोगवां बट्टल क्षेत्र में देखा गया था। मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे स्थानीय गिरधारी लाल और उसकी पत्नी गांव के पास के जंगल में मवेशियों को चराने के लिए गए थे। उन्होंने तीन संदिग्धों को जंगल में बैठे देखा। इसकी जानकारी गांव में आकर दी, जिस पर गांवों के लोगों ने पुलिस और सेना को बताया कि सेना तथा पुलिस की तरफ से क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बताया जा रहा है कि सेना की तरफ से जंगल में सुबह से ही चारों तरफ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक तीनों संदिग्ध पकड़ में नहीं आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें