एसआईए की स्थापना के लिए विभिन्न श्रेणियों के तहत नए पद सृजित करने के गृह विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसमें जम्मू और कश्मीर संभाग का नेतृत्व एसएसपी रैंक के एक अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश जांच एजेंसी (एसआईए) में 252 अलग-अलग पद सृजित किए हैं, जिससे आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन
प्रशासनिक परिषद की उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि जम्मू और कश्मीर दोनों संभाग के लिए एसआईए की अलग-अलग डिवीजन होगी।
दोनों डिविजन को एसएसपी रैंक का अधिकारी लीड करेगा। सृजित किए गए पदों में डीआईजी, एसएसपी, एसपी, डिप्टी डायरेक्टर प्रॉसिक्यूशन, सीपीओ, डीएसपी, सीनियर पीओ, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर होंगे।
विज्ञापन
एसआईए आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच करने वाली प्रदेश की नोडल एजेंसी है जो एनआईए के साथ सहयोग करती है। आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच में जरूरी कदम उठाने और तेजी लाने के लिए एसआईए फैसला लेगी।
एक साल पहले हुआ था गठन
एक साल पहले ही एसआईए का गठन किया गया था। आतंकवाद से जुड़े मामलों की विशेष रूप से जांच करने के लिए इसका गठन किया गया था।