फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Flood: कारगिल में अचानक आई बाढ़, कई घर और सड़कें प्रभावित

Sun, 12 Jun 2022 05:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह

सार

कारगिल के सांकू इलाके में अचानक बाढ़ आने से कई घरों और सड़कों को नुकसान हुआ है। इन क्षेत्रों में प्रशासन का राहत अभियान जारी है।
विज्ञापन
Ladakh - फोटो : लूजीना खान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख के जिला कारगिल के सांकू इलाके में अचानक बाढ़ आने से कई घरों और सड़कों को नुकसान हुआ है। इन क्षेत्रों में प्रशासन का राहत अभियान जारी है। सांकू में गत शुक्रवार की रात को बारिश से नाले में अचानक नाले का जलस्तर बढ़ गया। अचानक बाढ़ आने से क्षेत्र के स्टाकपा, उंबा में कुछ घरों के साथ सड़क को नुकसान हुआ। 
विज्ञापन


रविवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर वहीं चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। सांकू के ऊपरी इलाकों में बारिश के बाद नालों का जल स्तर बढ़ जाने के बाद नुकसान होता है। पिछले साल जुलाई महीने में भी सांकू में अचानक बाढ़ आ जाने के कारण नुकसान हुआ था। नाके पर बने छोटे पुलों के साथ कई घरों को नुकसान पहुंचा था। अब एक बार फिर लोगों की जमीनों व कुछ घरों को बाढ़ से नुकसान हुआ था। प्रशासन से लोगों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की जा रही है।

लद्दाख के ऊपरी इलाकों में पेड़ों की कमी के कारण बारिश होने पर भू स्खलन शुरू हो जाता है। पानी के साथ बहने वाले मिट्टी नीचे गांवों में पहुंचाने पर नुकसान करती है। कारगिल के सांकू के साथ लेह के दूरदराज इलाकों में तेज बारिश होने पर मुश्किल पैदा हो जाती हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें