जम्मू। जलशक्ति विभाग के सेक्टर एफ सैनिक कॉलोनी के स्टोरेज टैंकों पर रात को तैनात दस में से नौ कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन राज कुमार तरखान ने शनिवार रात को जलशक्ति विभाग के सेक्टर एफ सैनिक कॉलोनी के स्टोरेज टेकाें का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां तैनात दस में से नौ कर्मचारी नदारद मिले। इस दौरान जलशक्ति विभाग के नदारद मिले नौ कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इलाके में पेयजल किल्लत है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण पानी की मांग बढ़ गई है। कर्मियों के गैरहाजिर रहने के चलते तमाम मोटरें भी नहीं चल पाई हैं। जलशक्ति विभाग को गैर हाजिर कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले बख्शी नगर में कार्रवाई हो चुकी है। परेड में भी कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे।