बाड़ी ब्राह्मणा। वार्ड-10 में सोमवार को आग लगने से दो दुकानें राख हो गई। जानकारी के अनुसार सब्जी विक्रेता की दुकान और उसके साथ की दुकान इलेक्ट्रीशियन की है। इसमें शॉर्ट सर्किट होने से सब्जी की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते बिजली की दुकान में भी आग फैल गई।
सुबह 6.00 बजे के करीब लगी आग को आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। साथ में आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस बीच दमकल विभाग को भी फोन किया गया। लोगों ने पार्षद प्रवीण राजन को सूचित किया। दमकल गाड़ी 7.00 बजे के करीब पहुंच गई। आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में सब कुछ जलकर राख हो चुका था। पुलिस ने इस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद