बाड़ी ब्राह्मणा। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुके मूर्तिकार रविंद्र जमवाल को 2021 के महाराजा गुलाब सिंह अवार्ड से सम्मानित किया गया है। महाराजा वंशज डॉक्टर कर्ण सिंह ने सोमवार को उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया।
डॉक्टर कर्ण सिंह ने बताया कि किस तरह से मूर्ति के जरिये रविंद्र जमवाल लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से वह मूर्तियों को लेकर रुचि ले रहे हैं, उससे डोगरा खानदान का इतिहास गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने डोगरा वंशज को लेकर काफी मूर्तियां तैयार की हैं। उनकी कला के प्रेम के चलते उनको सम्मानित किया गया है। पुरस्कार के साथ उनको दो लाख रुपये भी प्रदान किए गए। यह डोगरा समाज के लिए बड़ी उपलब्धि है। संवाद