फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नही थम रही गेहूं की फसल को आग लगने की घटना

विज्ञापन
कस्वे के टयूववेल से दमकल का वाहन पानी भरने के लिए इंतजार में खडा - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। उपजिला में बुधवार को कई स्थानों पर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को आग लग गई। आग में 60 कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को गांव ममका, गंडली, जिंदड़ मेहलू, बडियाल ब्राह्मण व भूरे दे कोठे गांव में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव ममका के किसान राजेंद्र सिंह ने बताया कि खेतों में आग लगने पर दमकल विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन जम्मू के गांधी नगर कार्यालय का नंबर दिया गया। फोन पर मौजूद दमकल कर्मी ने कहा कि दोनों गाड़ियां दूसरे गांव में गई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में किस प्रकार किसानों को राहत मिलेगी। तीन दिन से पंचायत बडियाल ब्राह्मण के अधीन किसानों की गेहूूं की फसल को आग लगने की घटनाएं घटने पर सरपंच विन्नी शर्मा ने कहा कि हर पंचायत में इन दिनों दमकल की सेवा उपलब्ध कराई जाए। ताकि किसानों की फसल को बचाया जा सके।
सरपंच हरबंस लाल भगत का कहना है कि हर बार इन दिनों गेहूं की फसल को आग लगने पर किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। सरकार को चाहिए कि पहले से ही उचित प्रबंध किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि इन दिनों सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं होने पर लोगों को पीने योग्य पानी उपलब्ध नहीं हो रहा। कुल्लियां में दमकल विभाग के वाहनों को पानी भरने के लिए आरएस पुरा जाना पड़ता है। यहां पानी की पहले से ही किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रामलाल शर्मा का कहना है कि अभी तक 52 स्थानों पर गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं घटी हैं। इसमें अधिक आग उन स्थानों पर लगी है जहां किसानों ने फसल की कटाई के बाद खेतों में खुद आग लगा दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसानों को तब तक आग नहीं लगानी चाहिए जब तक आसपास के खेतों में लगी फसल की कटाई नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि ऐसे किसानों के खिलाफ कानून के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी जो आग लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें