बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल देविका नगरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्राइमरी हेल्थ सेंटर की एक इमारत में जोरदार धमाका हुआ, और चारों और आग फैल गई। देखते ही देखते पूरी इमारत को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना पाते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तो पता चला कि प्राइमरी हेल्थ सेंटर की एक इमारत में दवाइयों का गोदाम में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से आग लग गई है। जल्दबाजी में दमकल विभाग को अवगत कराया गया। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक प्राइमरी हेल्थ सेंटर के गोदाम में दवाइयां और सामान जलकर राख हो चुका था। प्राइमरी हेल्थ सेंटर के मुख्य हाल में बाकी का स्टाफ मौजूद था, लेकिन गोदाम में ऑक्सीजन के सिलेंडर का धमाका होने से और आग फैलने से उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन धमाके से वह लोग सहम गए हैं।
ब्लॉक मेडिकल अधिकारी शमीम अहमद चौधरी का कहना है कि धमाके की सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंच गए। तब तक आग पर काबू पाया जा रहा था, लेकिन प्राइमरी हेल्थ सेंटर में रखी दवाइयां और सामान जलकर राख हो गया। किन कारणों से धमाका हुआ है इसका भी पता नहीं चल पाया है।
धमाके की सूचना पाते हैं थाना प्रभारी पुरमंडल त्रिभुवन खजूरिया और नायब तहसीलदार बंसीलाल हादसे वाली जगह पर पहुंच गए और आग बुझाने के लिए मशक्कत करने लग पड़े।