औद्योगिक क्षेत्र को राज्य में रोजगार का मुख स्रोत बताते हुए राज्य उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सज्जाद अहमद किचलू ने कहा कि सरकार राज्य में युवाओं के लिए रोजगार में बढ़ावा लाने के लिए हर संभव रास्ता खोलेने का प्रयास कर रही है।
किचलू सोमवार को उद्योग क्षेत्र की प्रगति पर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। किचलू ने कहा कि सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र के उत्थान के लिए 50 करोड़ की पुनरुत्थान योजना का गठन किया है। इससे राज्य में औद्योगिक इकाइयों का आधुनिकीकरण और उन्नयन किया जाएगा।
50 करोड़ की पुनरुत्थान योजना में से 22.48 करोड़ श्रीनगर में स्थित राजबाग सिल्क फैक्ट्री के विकास लिए, 18 करोड़ वूलन मिल के लिए, जबकि 10.30 करोड़ जम्मू और श्रीनगर में बढ़ईखाने के सुधार के लिए खर्च किए जाएंगे।