फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी फिजा: डीडीसी सदस्य समेत 250 पंच-सरपंच आम आदमी पार्टी में होंगे शामिल 

Sat, 02 Apr 2022 05:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश के कई छोटे दल भी आम आदमी पार्टी में विलय कर सकते हैं। धर्म व क्षेत्रवाद की राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के लोग विकास का मॉडल चाहते हैं।
विज्ञापन
aap - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी राज्य पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत ने जम्मू कश्मीर की सियासी फिजा को भी प्रभावित कर दिया है। आठ अप्रैल को जिला विकास परिषद के सदस्य तरनजीत सिंह टोनी समेत कई बीडीसी व 250 के करीब सरपंच व पंच आप में शामिल हो जाएंगे। यहीं नहीं, कई छोटे दल भी आप में विलय की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जिला विकास परिषद के सदस्य तरनजीत सिंह टोनी ने आठ अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी में शामिल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि देश में आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार ने विकास का नया मॉडल देश के समक्ष प्रस्तुत किया हैं।

पंजाब की सरकार भी इस दिशा में तेजी से काम में जुट गई है और जन आकांक्षाओं को पूरा किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आम आदमी पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। आठ अप्रैल को उनके साथ कई बीडीसी अध्यक्ष व 250 के करीब सरपंच व पंच आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन


कई छोटे दल भी आम आदमी पार्टी में विलय कर सकते हैं। धर्म व क्षेत्रवाद की राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के लोग विकास का मॉडल चाहते हैं। नई दिल्ली में आप में शामिल होने के दौरान आप प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जम्मू कश्मीर आने का न्यौता भी दिया जाएगा। 

सियासी समीकरण बदलेंगे नए दल
जम्मू कश्मीर के सियासी परिदृश्य में कई नए दलों का पदार्पण होने से आगामी विधानसभा चुनाव में इस बार मुकाबला काफी रोमांचक होगा। जम्मू-कश्मीर में अब तक भाजपा, कांग्रेस और नेकां व पीडीपी के अलावा पैंथर्स ही सियासी पृष्ठ पर रही हैं।

 

2019 में जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद कई नए दल जिसमें अपनी पार्टी, आम आदमी पार्टी, इकजुट जम्मू जैसे दल भी जनाधार बटोरने में लग गए हैं ताकि विधानसभा चुनाव में दमखम दिखा सकें। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव इस बार काफी दिलचस्प हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें