फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध: जम्मू में आगरा निवासी नशा तस्करी में पकड़ा, तीन किलो चरस बरामद 

Sat, 02 Apr 2022 04:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलिस ने आगरा निवासी युवक को नरवाल इलाके में पकड़ा है। वह कश्मीर से तीन किलो चरस लेकर पहुंचा था। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
jk police - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा निवासी एक नशा तस्कर को तीन किलो चरस के साथ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया व्यक्ति आगरा के ग्वालियर रोड सेवला स्थित मंदिर वाली गली निवासी रंजीत कुमार कश्मीर से चरस लेकर आईएसबीटी नरवाल पहुंचा था तभी एएनटीएफ ने दबोच लिया। 

विज्ञापन


सूचना के आधार पर टीम ने आईएसबीटी पहुंचकर व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन किलो चरस मिला जो वह तस्करी कर आगरा ले जा रहा था। एएनटीएफ तस्करी में शामिल अन्य लोगों का सुराग लगाने में जुटी है।

इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। टास्क फोर्स ने कहा है कि नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। साथ ही सतर्कता भी है। कोई भी व्यक्ति नशा तस्करों के बारे में सूचना दे सकता है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें