फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांस्कर से 245 नागरिकों को निकाला गया

Mon, 09 Mar 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फुकटल नदी के बहाव में आए रोड़े की समस्या को दूर करने के लिए नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी (एनसीएमसी) ने ताजा समीक्षा की। यूनियन कैबिनेट सचिव अजीत सेठ की अध्यक्षता में कमेटी की हुई बैठक में रोड़े को हटाने के लिए तैयार एक्शन प्लान पर विचार किया।

एक्शन प्लान के अनुसार मौके पर भेजी गई एडवांस टीम ने विपरीत मौसम के बावजूद सफलतापूर्वक कैंप लगा लिया है। लेआउट टीम 1.16 किलोमीटर का ट्रैक बनाने में कामयाब हो चुकी है। इसके अलावा कैंप साइट और लैंड स्लाइड वाले स्थान के बीच रोपिंग प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में मुख्य सचिव इकबाल खांडे, योजना एवं विकास के प्रधान सचिव बीआर शर्मा, पीएचई सचिव डा. पवन कोतवाल, राजस्व सचिव विनोद कौल, डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर रोहित कंसल और डीसी कारगिल ने भाग लिया।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि विशेषज्ञों की मुख्य टीम साइट पर पहुंच चुकी है। लैंड स्लाइड क्षेत्र के तैयारियां पूरी होने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा। मुख्य सचिव ने सूचित किया कि प्रभावित क्षेत्र से 245 नागरिकों को निकाल सुरक्षित स्थाना पर पहुंचाया गया है। ताकि विशेषज्ञ टीम अपना योजना के अनुसार अगला कदम उठा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें