फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: रामबन सड़क दुर्घटना में आंध्र प्रदेश के 11 पर्यटक घायल, तीन महिलाओं की हालत गंभीर

Mon, 22 Nov 2021 10:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उपचार के लिए पीएचसी रामसू पहुंचाया। जहां से गंभीर रूप से घायल तीन महिला यात्रियों को जिला अस्पताल रामबन लाया गया।
विज्ञापन
ramban jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसू में सोमवार को एक तेज रफ्तार यात्री टेंपो सड़क पर पलटने से चालक और 11 पर्यटक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घायलों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल महिलाओं को जीएमसी जम्मू रेफर किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार यात्री टेंपो ट्रैवलर (पीबी01ए 3631) रामसू बाजार में चालक के नियंत्रण से बाहर होकर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। जिससे चालक समेत 12 यात्री घायल हो गए। टेंपो में विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश के 11 पर्यटक सवार थे।

गंभीर महिला यात्रियों की पहचान लक्ष्मी (55) पत्नी वीरू प्रसाद, शारदा (45) पत्नी कांता राव और कोटेश्वरा (55) पत्नी नालास राव के रूप में की गई है। सभी विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश के निवासी हैं, जिन्हें डॉक्टरों ने विशेष उपचार के लिए जिला अस्पताल से जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि तीनों महिलाओं के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने अन्य नौ घायल यात्रियों की पहचान वाहन चालक मजार राम (45) पुत्र अजित राम निवासी शापौर जालंधर, कांता राव (57) पुत्र गुणरता राव, बद्रीनाथ (55) पुत्र सुपा राव, सुनीता (45) पत्नी बद्रीनाथ, श्रीनिवासरन (58) और उनके भाई वेंकटा राव (71) पुत्र पुलाया, मोहनी (46) पत्नी स्वर्गीय श्रीनिवासन राव, लता कुमार (66) पत्नी वेंकटा राव और कल्विपर्शद (40) पुत्र सेदुलु, सभी निवासी विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश के रूप में की है। सभी घायलों का पीएचसी रामसू में उपचार चल रहा है। सभी की हालत स्थिर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें