फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते चक्खड़ इलाके में बदहाल मार्ग पर टिप्पर के पलटने पर स्थानीय निवासियों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार सड़कों की हालत सुधारने के बड़े दावे कर रही है, जबकि चक्कख सड़क की हालत की कई साल से सुध नहीं ली है। मजबूर होकर प्रदर्शन सहारा लेना पड़ा है।
विज्ञापन

दोपहर के समय रफीक के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि चक्खड़ इलाका शहर से मात्र चार किलोमीटर दूर है। शहर के आसपास जहां सड़कों की हालत को सुधारा गया है, वहीं उनके गांव की तरफ जाने वाली सड़क की किसी ने भी सुध नहीं ली है। शनिवार रात को टिप्पर बदहाल मार्ग के कारण सड़क के किनारे पलट गया।
हालत खराब होने के कारण आए दिन हादसे होते हैं और उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर 150 से अधिक परिवार निर्भर हैं और सैकड़ों लोग रोजाना बदहाल मार्ग से आवाजाही करने को मजबूर हैं। करीब एक वर्ष पहले सड़क की मरम्मत करने का प्रयास किया था। पुली बनाने के लिए पाइपें सड़क किनारे रखी गईं, लेकिन उसके बाद कोई भी कदम नहीं उठाया है। स्कूल जाने के लिए भी यही रास्ता है। अभी स्कूल बंद है, लेकिन जब स्कूल खुलेंगे तो बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए जिला प्रशासन और विभाग से मांग है कि जल्द मार्ग की मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें