उधमपुर/पंचैरी। जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र उधमपुर की ओर से ब्लॉक पंचैरी के तीन स्थानों पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रवासियों को स्वरोजगार मुहैया करवाने के लिए चलाई जा रही मुमकिन और तेजस्विनी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। शिविर में डीडीसी पार्षद जसवीर सिंह, बीडीसी चेयरमैन जीवन कुमार आदि मौजूद रहे।
करियर परामर्श अधिकारी नवदीप कौर की ओर से ब्लॉक और बीडीओ कार्यालय जागरूकता सत्र का आयोजन किया। शिविर में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्हें तेजस्विनी और अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। बीडीओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीडीसी अध्यक्ष सहित सरपंचों तथा पंचों ने मुख्य रूप से भाग लिया।डीडीसी और बीडीसी सदस्यों ने इस जागरूकता शिविर के आयोजन के लिए डीईसीयू के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विभाग से और शिविर लगाने का आग्रह किया।