फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, चहके लोग

विज्ञापन
कटड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : KATRA
विज्ञापन
उधमपुर। ट्रायल के लिए दिल्ली से रवाना बंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार दोपहर को उधमपुर रेलवे स्टेशन से गुजर कर कटड़ा पहुंची। जब ट्रेन उधमपुर रेलवे स्टेशन से निकली तो स्टेशन पर मौजूद यात्री मोबाइल फोन के जरिए फोटो लेते नजर आए। ट्रेन ठीक दो बजे कटड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार दोपहर करीब 1.35 पर वंदे भारत एक्सप्रेस उधमपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरी। जब ट्रेन रेलवे स्टेशन से निकली तो उसकी रफ्तार धीमी थी। टनल व पुल से गुजरते समय भी ट्रेन की रफ्तार धीमी थी।
कटड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर काफी संख्या में रेलवे के अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन का ट्रायल सफल रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस ने आठ घंटे में अपना सफर पूरा किया और दोपहर करीब दो बजे ट्रेन कटड़ा पहुंची चुकी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसका दिल्ली से रवाना होने का समय सुबह छह बजे होगा और दोपहर दो बजे कटड़ा पहुंचेगी और फिर दोपहर तीन बजे कटड़ा से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी और रात करीब 11 बजे दिल्ली पहुंच जाएगा। करीब 17 घंटे के अंदर ट्रेन दिल्ली से कटड़ा और कटड़ा से दिल्ली का सफर पूरा करेगी।
ट्रेन के अंदर हैं घूमने वाली सीटें
ट्रेन के अंदर घूमने वाली सीटों की व्यवस्था है। यात्री आसानी से अपनी सीट को घुुमा सकेंगे और जिस दिशा में भी उनको बैठना होगा आराम से बैठ सकेंगे। ट्रेन के अंदर शौचालय भी आधुनिक तरीके के हैं। जब ट्रेन यात्रियों को लेकर आवाजाही शुरू कर देगी तो वाईफाई की सुविधा भी मिलने लगेगी।
तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर
कटड़ा। सोमवार को दिल्ली से कटड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन सफल रहा। ट्रेन के धर्मनगरी पहुंचने पर रेलवे की प्रशासनिक टीम ने इसका स्वागत किया। इसके दिल्ली पहुंचने के बाद रेलवे प्रशासन इसे चलाने का फैसला लेगा। डीटीएम चेतन तनेजा के मुताबिक इस ट्रेन में सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसमें दिव्यांगों के लिए अलग से कोच रखने का प्रावधान हैं।
इस मेट्रो की तर्ज कर तैयार की गई है। इसमें कोच का सारा कंट्रोल ड्राइवर के हाथ में होगा। पूरी ट्रेन में कैमरे लगाए गए हैं। शौचालय भी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। एककोच में 75 लोगों की बैठने की व्यवस्था है। इसमें 16 कोच लगाए गए हैं। एक बार में 1100 के करीब यात्री सफर कर सकेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें