फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश-बर्फबारी के बीच 1808 किशोरों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बारिश व बर्फबारी से कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले 15 से 18 आयु वर्ग के किशारों की संख्या में कमी आई है। शाम तक जिले में कुल 1808 किशोरों को ही वैक्सीन लग सकी। पंचैरी व बसंतगढ़ में भारी बर्फबारी के कारण एक भी सेंटर में वैक्सीन नहीं लग सकी। इन दोनों मेडिकल ब्लॉक में रविवार को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने छह दिन के अंदर 37 हजार से अधिक किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जब इसकी शुरूआत हुई थी तो पहले दिन चार हजार से अधिक को वैक्सीन लगाई गई थी। दूसरे दिन मंगलवार को साढ़े चार हजार से अधिक को वैक्सीन लगाई गई, लेकिन इसके बाद लगातार बारिश व बर्फबारी शुरू हो गई और फिर इनकी संख्या में कमी आने लगी।
हालांकि बारिश व बर्फबारी के बीच भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें वैक्सीन लगाने में जुटी रही हैं। शनिवार को भी वैक्सीन लगाई गई, लेकिन इनकी संख्या में थोड़ी कमी आई है। पंचैरी व बसंतगढ़ में भारी बर्फबारी होने के कारण किशोर वैक्सीन सेंटरों तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार मेडिकल ब्लाक रामनगर में 357, चिनैनी में 546, मजालता में 57, टिकरी में सबसे अधिक 786 और जिला अस्प्ताल में 62 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई है। इसके साथ अन्य वर्ग में 977 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। उधमपुर शहर में बारिश के बावजूद स्कूलों में शिविर लगाकर किशोरों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें