फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में साढ़े तीन हजार लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को शहर व ग्रामीण इलाकों में कुल 3888 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। वैक्सीन सेंटरों के बाहर सुबह से दोपहर तक लोगों की कतार लगी रही। शनिवार को भी हजारों लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को 25 हजार से अधिक डोज का नया स्टाक मिलने के बाद वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां हर रोज सैंकड़ों लोग वैक्सीन लगवाए बिना निराश होकर घरों को लौट रहे थे तो अब हर रोज सभी वैक्सीन लगवा कर ही लौट रहे हैं।
वीरवार को तो करीब दो सप्ताह के बाद एक दिन में पांच हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी। शुक्रवार को कुल 3888 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सात फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और तीन ने दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 1510 लोगों ने पहली और 1082 लोगों ने दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 71 लोगों ने पहली और 948 ने दूसरी, 21 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली 246 ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें