संवाद न्यूज एजेंसी
मजालता। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से अंडर- 14 लड़कियों की जोनल स्तरीय इंटर स्कूल खेल मुकाबले करवाए गए। इसमें खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, शतरंज, योग, कुश्ती, फुटबॉल, बैडमिंटन जैसे विभिन्न मुकाबले हुए। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल मजालता परिसर में आयोजित टूर्नामेंट में 351 लड़कियों ने भाग लिया। दूसरे दिन का परिणाम इस प्रकार रहा।
खेल - विजेता - उपविजेता
शतरंज - एचएसएस गढ़ धम्मा - एमएस भरनारा
कबड्डी - एचएसएस गढ़ धम्मा - मिडल स्कूल सरतैड़ी
खो-खो - एचएसएस गढ़ धम्मा - एमएस चनी मानसर
वाॅलीबॉल- परिणाम मानक से नीचे रहे।
इसके अलावा योग के ट्रायल में अलग-अलग स्कूल से चार उत्कृष्ट प्रदर्शन खिलाड़ियों का चयन किया गया। जबकि बैडमिंटन में भी चार खिलाड़ियों का चयन किया गया। खेल स्टाफ में दलीप सिंह, राकेश शर्मा, दविंदर शर्मा, करतार चंद, सुभाष चंद्र, सुशील कुमार सिंह, जुगल किशोर, राज कुमार, चरण दास, सुरेश कुमार, सोनिका गुप्ता, सुनीता कुमारी आदि मौजूद थे।