फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गर्ल्स हाई स्कूल रामनगर की लड़कियों ने जीता वॉलीबॉल का फाइनल

विज्ञापन
खेल प्रतियोगिताओं में विजेता ​खिला​ड़ियों के साथ ​खेल विभाग के अ​धिकारी व कर्मी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे के राजाराम सिंह मैदान में मंगलवार दूसरे दिन भी खेल प्रतियोगिता जारी रही। इसमें अंडर-17 वर्ग की लड़कियों ने विभिन्न मुकाबलों में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता जिला युवा सेवाएं और खेल अधिकारी रमेश चंद्र की देखरेख में करवाई जा रही हैं।
जोनल फिजिकल एजुकेशन अधिकारी रामनगर पवन कुमार ने बताया कि रामनगर जोन के 12 सरकारी और चार निजी स्कूलों की 350 लड़कियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मंगलवार सुबह 10 बजे राजाराम सिंह मैदान में खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ जिसमें खो खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन शतरंज, योग के मुकाबले करवाए गए। खो-खो के फाइनल मुकाबले में गर्ल्स हाई स्कूल जंद्राडी ने गर्ल्स हाई स्कूल रामनगर को 14-5 अंकों से हराया। वहीं, वॉलीबॉल में गर्ल्स हाई स्कूल रामनगर ने हाई सेकेंडरी स्कूल माडता को 2-1 सेट से हराया। कब्बड्डी में हाई स्कूल जंद्राडी ने गर्ल्स हाई स्कूल रामनगर को 17-3 अंकों से हराया।शतरंज में हाई सेकेंडरी स्कूल दिहाड़ी की छात्रा तनु ने हाई स्कूल जंद्राडी की छात्रा मानसी शर्मा को हराया।
विज्ञापन

बैडमिंटन में केशव विद्या केंद्र रामनगर की छात्रा अनन्या शर्मा ने भारतीय विद्या मंदिर रामनगर की छात्रा कार्तिका बंदराल को हराया। योग में हाई स्कूल जंद्राडी की छात्रा शिल्पा ने हाई स्कूल दिहाड़ी की छात्रा निशा देवी को हराया और जीत हासिल की ।
अधिकारी पवन कुमार ने बताया यह प्रतियोगिता पांच मई को शुरू हुई और तेरह मई को समाप्त होगी। बुधवार तीसरे दिन अंडर 14 वर्ष के लड़कों के मुकाबले करवाए जायेगें।
विज्ञापन

इस अवसर पर खेल मास्टर केवल कृष्ण, विश्वा नाथ, सुरेंद्र कुमार,कौशल किशोर, सुरेंद्र गुप्ता,रजनी भारती, रमा गुप्ता,महेश कुमार,विशाल मोदी अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें