फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लाटी के कोकेनी पंचोंड़ में तवी पर बनेगा फुट ब्रिज

Mon, 15 Jul 2024 03:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
1.70 करोड़ रुपये की लागत से होगा 60 मीटर लंबे पुल का निर्माण
विज्ञापन

चार गांवों की करीब चार हजार आबादी को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक लाटी के कोकेनी पंचोंड़ में तवी नदी पर 60 मीटर लंबे फुट ब्रिज का निर्माण होगा। यह काम 1.73 करोड़ की लागत से होगा। फुट ब्रिज के काम को मजबूरी मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
स्थानीय लोगों द्वारा तवी नदी पर बनाया गया अस्थायी पुल बाढ़ में बह चुका है, जिस कारण क्षेत्रवासी नदी को पैदल ही पार करने के लिए मजबूर हैं। इस मार्ग पर चपड़ व चौंदर के अलावा अन्य इलाकों की करीब चार हजार आबादी निर्भर है और मौजूदा समय में पुल नहीं होने से प्रभावित है। लोग जान खतरे में डाल कर नदी को आरपार कर रहे हैं। फुट ब्रिज की मंजूरी मिलने से दोनों क्षेत्रों के लोगों में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासी बाबू राम, नीलकंठ, शिव राम, परस राम, ईशरदास और अशोक कुमार ने बताया कि फुट ब्रिज की मांग काफी पुरानी है। गत साल स्थानीय लोगों ने तवी नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण करवाया गया था। लेकिन, वह भी बाढ़ में बह गया था। बारिश के चलते लोगों को चार किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। फुट ब्रिज की मंजूरी मिलना खुशी की बात है और अब लोग पुल का निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फुट ब्रिज की मांग बहुत पुरानी है। पुल न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुल की मांग को लेकर वह कई बार प्रशासन व सरकार से गुहार लगा चुके थे। खुशी है कि क्षेत्र में फुट ब्रिज बनाने को मंजूरी मिली है। इससे चार गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
- बोध राज, पूर्व सरपंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें