फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की टक्कर में दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर रौन दोमेल इलाके में कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर दोनों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक (जेके14ई-5080) की तेज रफ्तार इनोवा कार (डीएल9सीएई-1542) के साथ टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक पर सवार मंजीन सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी खून और संदीप पुत्र रशपाल निवासी खून गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर दोनों जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें