फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह जयंती पर घोषित हो सरकारी अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। युवा राजपूत सभा ने प्रधान मोहित सिंह सेन के नेतृत्व में डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन पर अवकाश की मांग उठाई है। उन्होंने राज्य को बनाने, आकार और विस्तार करने में डोगरा शासक की महान भूमिका को याद किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि अगर जन्मदिन पर छुट्टी घोषित नहीं की गई तो वह सड़कों पर उतरने और आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इसके बाद एडीसी किशोरी लाल शर्मा को ज्ञापन सौंप कर स्थिति से अवगत करवाया। इस मौके पर विकास शान, विश्वजीत शान, अमन सेन, अंशुमान वजीर, किशोरी सिंह, दक्षजीत सिंह व मनोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें