फोटो...किश्तवाड़ से पाडर के लिए एक ट्रकिंग दल को रवाना करते जिला उपायुक्त किश्तवाड़।
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने मंगलवार को सात दिवसीय इंटर जोनल जिला स्तरीय ट्रेकिंग कैंप के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 70 विद्यार्थियों को पाडर रवाना किया। इसमें जिला एवं स्थानीय प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा।
उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने डीसी कांप्लेक्स मिनी सेक्टर परिसर से ट्रेकिंग दल को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर एडीसी किशोरी लाल, एसीआर अख्तर हुसैन काजी, एसडीएम छात्रू इंद्रजीत सिंह परिहार, जिला खेल अधिकारी खराती लाल शर्मा, आदि मौजूद रहे। उपायुक्त ने छात्रों को अनुशासन में रहने, एस्कॉर्ट शिक्षकों एवं गाइड के आदेशों का पालन करने और कोविड-19 के नियमों का पालन करने को कहा।
जिला खेल अधिकारी ने मुख्यातिथि को व्यवस्थाओं और ट्रेकिंग मार्गों से अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने छात्रों से कहा कि मोबाइल के अधिक उपयोग से बचें, और सात दिवसीय शिविर के दौरान विभाग की ओर से निर्धारित सभी गतिविधियों में सक्रिय भाग लें।
फोटो...किश्तवाड़ से पाडर के लिए एक ट्रकिंग दल को रवाना करते जिला उपायुक्त किश्तवाड़।- फोटो : UDHAMPUR
फोटो...किश्तवाड़ से पाडर के लिए एक ट्रकिंग दल को रवाना करते जिला उपायुक्त किश्तवाड़।- फोटो : UDHAMPUR