उधमपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटती पुलिस
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को भी शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाकर कार्रवाई की गई। पुलिस ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों पर विशेष तौर पर कार्रवाई कर रही है।
डीएसपी हिम्मत सिंह के दिशा निर्देश में पुलिस ने सुभाष चौक, धार रोड व शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। डीएसपी ने बताया कि पुलिस की तरफ से शहर के अंदर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष तौर पर काम किया जा रहा है। ज्यादा चालान ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर किए जा रहे हैं। शहर व ग्रामीण इलाकों में ओवरलोडिंग कम करने को लेकर विशेष तौर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्रवाई के दौरान कई लोग पुलिस के नाका को देख कर मौके से भाग रहे हैं। लेकिन पुलिस उनके वाहन नंबर के आधार पर घरों में चालान भेज रही हैं। कोई यह न सोचे कि नाका से निकल कर वह बच जाएंगे। चालान घर में पहुंचने पर भी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इसलिए कोई भी पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करे। इससे वह दुर्घटना से भी बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाके से भागने वालों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है और जल्द चालान उनके घर पहुंच जाएंगे।