फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस में दी केंद्र और प्रदेश सरकार की योजना की जानकारी

विज्ञापन
फोटो...द्राबशाला में ब्लॉक दिवस में सुन रहे समस्याएं, जिला उपायुक्त व डीडीसी सदस्य - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के लोगों की शिकायतों को दूर करने और विकास का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करने के लिए बुधवार को उपायुक्त अशोक शर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक दिवस का आयोजित हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान निर्वाचित प्रतिनिधियों ने शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन, सड़क के बुनियादी ढांचे और क्षेत्र में विभिन्न सार्वजनिक वितरण सेवाओं को सुव्यवस्थित करना, आदि पर प्रकाश डाला। अधिकतर शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही निर्देश देकर किया गया, जबकि संबंधित विभाग को शेष समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान करने को कहा गया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने आम जनता को प्रदेश की सरकार की ओर से आम और विशेष रूप से चलाए जा रहे अंब्रेला अभियान के तहत विभिन्न जन-समर्थक पहलों से अवगत कराया। जिसमें आपकी जमीन आपकी निगरानी, योग्यता से रोजगार महोत्सव, जनता की योजना-जनता की भागीदारी, एक व्यक्ति एक गोल्डन कार्ड, हर घर नल से जल, बेरोजगारी से स्व-रोजगार, हर काम की शुरुआत, हर गांव स्वच्छ गांव, हर गांव हरियाली, हर घर दस्तक शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पीआरआई से राजस्व रिकॉर्ड के ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म आपकी जमीन आपकी निगरानी के बारे में जमीनी स्तर पर जन जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मंच प्रत्येक नागरिक के लिए भूमि रिकॉर्ड तक आसान पहुंच सुनिश्चित करता है, जो उनके महत्वपूर्ण राजस्व दस्तावेज प्राप्त करने में उनके समय और ऊर्जा दोनों की बचत करेगा। इसके अलावा उन्होंने लोगों से ग्राम सभाओं में भाग लेने का आग्रह किया, ताकि सहभागी जमीनी स्तर के लोकतंत्र के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विभिन्न विभागों की लाभार्थी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान आवेदकों के बीच 18 वन अधिकार अधिनियम प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बाद में उन्होंने एसीआर, एसीडी, तहसीलदार, बीडीओ और एक्सईएन पीएमजीएसवाई के साथ व्यक्तिगत रूप से कांदनी-ओहली (कुंतवाड़ा) सड़क का जायजा लिया। बातचीत के दौरान, स्थानीय लोगों ने उपायुक्त से प्राथमिकता के आधार पर आने वाली सड़क को पूरा करने की मांग की।
उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क का काम समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इस बीच, एक्सईएन को निर्देश दिए कि वह लोगों और संसाधनों को जुटाएं और सड़क पर काम की गति को तेज करें। इसके अलावा तहसीलदार द्राबशाला और एक्सईएन को भी सड़क पर काम पूरा करने में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए मिलकर काम करने के लिए कहा गया। मार्ग में उन्होंने कुलीगढ़ में एनएचआईडीसीएल सुरंग का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीडीसी सदस्य द्राबशाला-ए अशोक परिहार, एसीआर अख्तर हुसैन काजी, एसीडी किशोर सिंह कटोच, डीएसडब्ल्यूओ तारिक परवेज काजी, सीएचओ मुश्ताक अहमद वानी, तहसीलदार द्राबशाला, बीडीओ सोबिया शाद, स्थानीय पीआरआई, आदि मौजूद रहे।

फोटो...द्राबशाला में ब्लॉक दिवस में सुन रहे समस्याएं, जिला उपायुक्त व डीडीसी सदस्य- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें