उिधमपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को नाका लगाकर कार्रवाई की। यातायात पुलिस की टीम ने दोपहर को एमएच चौक में नाका लगाकर वाहन चालकों के दस्तावेज चेक किए।
बिना हेल्मेट पहने दोपहिया वाहन सवारों को रोककर चालान काटे। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने बड़ी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थियों को भी बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चलाते पकड़ा और चालान काटे। संवाद