फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम तक मात्र 761 को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला उधमपुर में एक सप्ताह तक वैक्सीन की किल्लत नहीं होगी, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग को शनिवार शाम को 25 हजार डोज नया स्टाक मिल गया है। हालांकि रविवार को पर्याप्त स्टाक होने के बावजूद कम लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। शाम तक केवल 761 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। मंगलवार को इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार वैक्सीन की कमी सामने आ रही थी और इस कारण कई सेंटर को बंद भी करना पड़ा। जिला अस्पताल में भी कई बार वैक्सीन खत्म हुई और लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। शनिवार को तो जिला अस्पताल के वैक्सीन सेंटर को पूरी तरह से बंद करना पड़ा था। इसके साथ मजालता, पंचैरी में भी वैक्सीन खत्म हो गई थी। लेकिन शनिवार शाम को स्वास्थ्य विभाग को 25 हजार डोज का नया स्टाक मिल गया। नया स्टाक मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। वहीं रविवार को छुट्टी के चलते कम संख्या में ही लोगों को वैक्सीन लग सकी। शाम तक कुल 761 लोगों को ही वैक्सीन लगी है।
रविवार को 18 से 44 आयु वर्ग में 220 लोगों को पहली और 319 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 30 लोगों को पहली और 161 को दूसरी, पांच वरिष्ठ नागरिकों को पहली 28 को दूसरी डोज लगाई गई। शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 25660 डोज मौजूद थी। जिले में अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने 416257 डोज लगा दी है। इनमें से 321258 पहली और 94999 दूसरी डोज लगाई गई है। सोमवार को जन्माष्टमी पर्व होने के चलते कम लोगों को ही वैक्सीन लगने की संभावना है, लेकिन मंगलवार को इनकी संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें