फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर, टिकरी और बसंतगढ़ में तीन लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शनिवार को तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कई दिनों के बाद अचानक से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग की थोड़ी चिंता बढ़ी है। इसके साथ ही शाम तक दो लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट हो रही थी। करीब चार दिन से तो जिले में एक भी संक्रमित नहीं पाया गया, जबकि कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती चली गई। चार दिन तक जिले में सक्रिय मामलों की संख्या पांच ही रही। लेकिन शनिवार को अचानक से मामलों में बढ़ोतरी हो गई और शाम तक कुल तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके थे। टिकरी में एक, रामनगर में एक और बसंतगढ़ में एक संक्रमित पाया गया है। इनके संपर्क में रहने पर कुछ लोगों को क्वारंटीन भी किया गया है। दो लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11388 हो गए हैं। 11245 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब छह सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें