फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लमेह स्थित पंपिंग स्टेशन में चोरी की वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
उधमपुर के सलमेह में पंपिंग स्टेशन पर केबल चोरी के बाद बंद पड़ी मोटरें - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर तक पानी की सप्लाई पहुंचाने वाले पंपिंग स्टेशन पर रविवार देर रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए हजारों रुपये की तांबे और अल्युमीनियम की केबल उड़ा ली।
विज्ञापन

इससे पंपिंग का काम प्रभावित हुआ है। साथ ही शहर में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की, और त्वरित कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को शहरवासियों तक पानी की सप्लाई पहुंचाने के लिए पंपिंग का काम चल रहा था। देर रात को अचानक एक एक कर मोटरें बंद होने लगीं। कुछ समय बाद सारी मोटरें बंद हो गईं। जब कर्मचारी मौके पर पहुंचा तो मोटरों की हालत को देखकर हैरान रह गया। पंपिंग रूम के अंदर सभी मोटरों में लगाई गई तांबे और अल्युमीनियम की केबल गायब थी। इसके बारे में कर्मी ने तुरंत जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि पंपिंग स्टेशन में 14 मोटरें लगी हैं, और सबकी केबल गायब थी। इनकी कीमत हजारों रुपये में है। पुलिस ने प्राथमिक जांच पूरी कर तीन लोगों को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। इनमें जल शक्ति विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं।
वहीं, केबल चोरी होने के बाद मोटरें पंपिंग का काम नहीं कर पाईं। इससे शहर में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। पानी न मिलने पर शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नई केबल की व्यवस्था करने में कुछ समय लगेगा।

उधमपुर के सलमेह में पंपिंग स्टेशन पर केबल चोरी के बाद बंद पड़ी मोटरें- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें