फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में नहीं हैं मूलभूत सुविधाएं, कैसे हो पढ़ाई

विज्ञापन
बसंतगढ़ के शिवगली चौक पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते डिग्री कॉलेज के छात्र। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। कॉलेज की अपनी इमारत का निर्माण करने व अन्य प्रकार की सुविधाओं की मांग को लेकर डिग्री कॉलेज बसंतगढ़ के छात्र-छात्राओं ने रोष रैली निकाली। साथ ही सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। वहीं तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर छात्र व छात्राओं की समस्याओं को सुना और जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र-छात्राएं मार्ग से उठ कर कॉलेज चले गए।
विज्ञापन

सुबह के समय कॉलेज की छात्र व छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर शिवगली चौक पर मार्ग को बंद कर उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ सड़क पर वाहनों की कतार लगने लगी। प्रदर्शन के दौरान छात्र व छात्राओं न ेबताया कि कॉलेज के परिसर में उनको आज तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इससे मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कॉलेज के पास अपनी इमारत नहीं है। किराए की जिस इमारत में कालेज चल रहा है, उसमें सुविधाएं न के बराबर हैं। कॉलेज पहुंचने पर बैठने के लिए भी उचित स्थान नहीं मिलता है। कक्षा न होने पर उनको बैठने के लिए स्थान की तलाश करनी पड़ती है। बारिश व धूप के समय उनको कुछ समय व्यतीत करने के लिए स्थान नहीं मिल पता है। कालेज की तरफ से बस की सुविधा नहीं प्रदान की जा रही है। सभी को यात्री बसों में सफर कर कॉलेज पहुंचना पड़ता है और यह बसें कभी भी समय पर नहीं पहुंचती हैं। इसी कारण हर रोज देरी से पहुंचने पर पढ़ाई प्रभावित तो रही है। कालेज में लाइब्रेरी तो है, लेकिन उसमें किताबें न करके बराबर हैं। इन परेशानियों के बारे में कई बार प्रिंसिपल को बताया है, लेकिन उनकी तरफ से आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं किया गया है। आज अपनी आवाज उच्च अधिकारियों और प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। मार्ग बंद होने पर प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर तहसीलदार बसंतगढ़ करनजीत सिंह, एसएचओ बसंतगढ़ सोहन सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों ने आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान को लेकर हर संभव प्रयास करेंगे और जल्द इनका समाधान निकालने का प्रयास होगा। आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थी मार्ग से हट गए और वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। दो घंटे वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण लोगों को भी बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें