धर्मनगरी में दिनभर यात्री नोट बदलने के चक्कर में दरबदर होते हुए। जम्मू कश्मीर बैंक की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए मुख्य बस स्टैंड के पास निहारिका कांप्लेक्स के परिसर में एक बूथ अलग से लगाया गया, जिससे यात्रा पर आए भक्तों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली। दूसरी तरफ कुछ बैंकों में दोपहर तक कैश खत्म होने पर ग्राहक 500-1000 के पुराने नोट बदलने के लिए एक बैंक से दूसरे बैंकों के चक्कर लगाते देखे गए।
इसके साथ ही तीसरे दिन भी बहुत से एटीएम में पैसे नहीं डाले गए, जिससे लेन-देन के मामले में ग्राहकों को बैंकों में ही जाना पड़ा। जिस किसी एटीएम में पैसे थे, उसके बाहर लंबी-लंबी कतारें नजर आईं, पर एटीएम में बड़े नोट न भर पाने से छोटे नोट ही ग्राहक निकालते दिखे। इसी तरह सभी बैंकों में दिनभर ग्राहकों का तांता देखने को मिला। वहीं निहारिका कांप्लैक्स के परिसर में जेके बैंक ने 1500 से 2000 के पुराने नोट लेकर बदल कर दिए गए।