बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।
अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त रवींद्र नाथ सधु ने शनिवार को विभिन्न सरकारी दफ्तरों का औचक दौरा किया। इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग के नौ कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इसके चलते एडीडीसी ने तत्काल सभी को निलंबित कर दिया जबकि बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
एडीडीसी रवींद्र नाथ सधु सबसे पहले असिस्टेंट कमिश्नर डेवलपमेंट के कार्यालय में पहुंचे। यह भी ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत ही आता है। यहां पर जूनियर असिस्टेंट जीनत खान, वीएलडब्ल्यू रंजीत, मल्टीपर्पज वर्कर आनंद शर्मा और परवेज अहमद के अलावा अर्दली सुनील शर्मा को गैर हाजिर पाया।
उसके बाद वह बीडीओ आफिस पहुंचे। वहां पर उन्होंने एकाउंट आफिसर बिशन दास, जूनियर असिस्टेंट धरम सिंह, प्रोग्राम आफिसर शाहिद हुसैन, चौकीदार प्रेम सिंह और कंप्यूटर आपरेटर नवाज अहमद को ड्यूटी से अनुपस्थित पाया।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीडीसी ने सभी गैरहाजिर मुलाजिमों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। जबकि बीडीओ को भी नोटिस थमाया गया। एडीडीसी की इस कार्रवाई से सभी विभागों में हड़कंप मच गया। सभी मुलाजिम सतर्क हो गए।