फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन के साथ चमके बब्बे जोन के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। खेल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 ब्वॉयज अंतर जोन खेल प्रतियोगिता मंगलवार को भी जारी रही। तीसरे दिन वॉलीबाल और कबड्डी के मुकाबले हुए। इसमें तीन जोन के 48 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें जोन बब्बे की टीमों ने अधिकतर मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। वॉलीबाल के मुकाबले मिनी स्टेडियम उधमपुर और कबड्डी के मुकाबले सुभाष स्टेडियम में आयोजित हुए।
विज्ञापन

वॉलीबाल का पहला मुकाबला मजालता और पंचैरी के बीच खेला गया। इसमें पंचैरी की टीम ने मजालता को 2-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में बब्बे की टीम ने पंचैरी को 2-0 से परास्त किया। नगर के सुुभाष स्टेडियम में खेला गया कबड्डी का पहला मुकाबला पंचैरी और मजालता जोन के बीच हुआ, जिसे मजालता ने 28-27 से जीता है।
दूसरा मुकाबला बब्बे और मजालता जोन के बीच खेला गया। इसमें 53-36 के स्कोर के साथ बब्बे जोन की टीम ने जीत हासिल की। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सरदार स्वर्ण सिंह मुख्यातिथि थे। उन्होंने प्रतिभागियों को पानी बचाओ, प्लास्टिक व नशे का बहिष्कार करने, बिजली बचाओ, क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया, फिट इंडिया आदि पर जागरूक किया। मौके पर जेडइपीओ पूनम शर्मा, अनीता गोस्वामी, रोमेश शर्मा, संजीव कुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, करुण मगोत्रा, जतिन सेठी, संजीव खजूरिया, अजीत सिंह, विपिन फोत्रा, सौरभ पंडित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें