फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल मुजाहिदीन का एक और पूर्व आतंकी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। उपमंडल छात्रू से 19 साल से फरार हिजबुल मुजाहिदीन के एक पूर्व आतंकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भद्रवाह के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी (पूर्व आतंकी) की पहचान दुल्ला उर्फ जमील बक्करवाल निवासी अरनास रियासी (वर्तमान में कुंवर छात्रू किश्तवाड़) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पुलिस थाना छात्रू में 2002 में आतंकी गतिविधियों से संबंधित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना छात्रू की टीम का गठन किया गया। एसएचओ छात्रू इंस्पेक्टर संदीप परिहार के नेतृत्व में टीम ने डीएसपी डीएआर धीरज सिंह कटोच की देखरेख में छापा मार कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि इससे पहले दो पूर्व आतंकियों नजीर अहमद (बुद्धार-बोंजवाह) व अब्दुल गनी उर्फ माविया को 15 व 17 सितंबर को 12 व 19 साल की फरारी के बाद गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें