रियासी। एसएसपी परमवीर सिंह ने मंगलवार को माहौर स्थित एसडीपीओ कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक की। एसएसपी ने अधिकारियों को आदतन अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों और अपराध-प्रवण क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। आपराधिक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए सक्रिय पुलिसिंग, बेहतर फील्ड समन्वय व हन खुफिया जानकारी जुटाने पर जोर दिया।
नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर भी चर्चा हुई। इनमें ई-साक्ष्य, एसआईडी, ई-समन, मेडलीएपीआर, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, सामुदायिक सेवा और अनुपस्थिति में मुकदमा शामिल हैं। एसएसपी ने सात वर्ष या उससे अधिक कारावास की सजा वाले अपराधों से संबंधित मामलों में एफएसएल के दौरे के महत्व पर जोर दिया और अधिकारियों को निर्धारित 60 दिन और 90 दिन की जांच समयसीमा के भीतर मामलों का समय पर निपटारा करने का निर्देश दिया। बैठक में एएसपी इफ्तिखार अहमद, एसडीपीओ माहौर पारुल भारद्वाज, एसडीपीओ अरनास हिरदेवजीत सिंह, एसएचओ थाना अरनास इंस्पेक्टर चमन गोरखाआदतन अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखें : एसएसपी, एसएचओ थाना माहौर जीत सिंह और एसएचओ थाना चसाना रविंदर सिंह उपस्थित थे। संवाद