फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबॉल में उधमपुर के लड़कों व लड़कियों ने जिब को हराया

विज्ञापन
उधमपुर: हैंडबॉल का मैच खेलती हुई महिला खिलाड़ी. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। खेल विभाग की ओर से नगर के सुभाष स्टेडियम में करवाई जा रही जिला स्तरीय इंटर जोनल प्रतियोगिता में वीरवार को अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग में हैंडबॉल के मुकाबले खेले गए। मौके पर जिला खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में लड़कियों के हैंडबॉल मुकाबले में 9-4 के स्कोर से उधमपुर जोन ने जिब जोन को हराया। जबकि, अंडर-17 मुकाबले में 11-3 के अंतर से उधमपुर जोन ने जिब जोन को मात दी। इसी तरह लड़कों के अंडर-14 वर्ग में हैंडबॉल मुकाबले में उधमपुर ने जिब को 18-5 के अंतर से हराया। वहीं, अंडर-17 मुकाबले में 15-6 के स्कोर से उधमपुर ही विजेता रहा।
सभी मैचों में अंपायरिंग अजय शर्मा, बंदना शर्मा, ऋषि कुमार शर्मा, करुण मगोत्रा, विक्रांत बालगोत्रा, संजीव कुमार, रवि कुमार, विपिन फोत्रा, सौरब पंडित (हैंडबॉल), भूपिंदर सिंह, राकेश, ईशांग बंदराल और संदीप कुमार (फुटबॉल) ने की। इस अवसर पर पूनम शर्मा जेडपीईओ जिब, अजय शर्मा, सोम देव खजूरिया, रोमेश चंदर, संजीव कुमार, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें